Advertising

ब्लॉगः ‘इससे तो अंग्रेजों का राज ही अच्छा था’

राजधानी शिमला में फैले पीलिया को लेकर बस में गर्मागरम बहस चल रही थी। पीछे की सीट से एक यात्री ने तल्ख होते हुए कहा,

Advertisement
भाई इससे तो अंग्रेजों का राज ही अच्छा था।किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया, बल्कि एक अन्य यात्री ने समर्थन सा करते हुए ताना मारा, बातें स्मार्ट सिटी की करते हैं, लेकिन लोगों को पिला रहे हैं सीवरेज का पानी।

मैंने आंखों ही आंखों में दोनों यात्रियों की उम्र का जायजा लिया। दोनों ने ही देश में अंग्रेजों का शासन नहीं देखा था। तो फिर वे किस आधार पर अंग्रेजों के राज को बेहतर बता रहे थे। निश्चित रूप से यह जुमला उन्होंने अपने बुजुर्गों से ही अंगीकार किया होगा।

शिमला को अंग्रेजों ने बड़े यत्न से बसाया व संवारा था। स्थानीय लोगों ने उस समय अंग्रेजी हुकूमत को काफी नजदीक से महसूस किया होगा। मुझे याद है आजादी के कुछ ही दशक बाद हमारे बुजुर्ग कहने लग पड़े थे, भाई इससे तो अंग्रेजों का राज ही अच्छा था। हम नई पीढ़ी के लोगों को यह बुरा लगता था। बुजुर्गों को शांत करने के लिए हमारे पास यही तर्क होता कि हम पहले अंग्रेजों के गुलाम थे और अब आजाद देश में रहते हैं, जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। जवाब में बुजुर्ग कहते, तुम छोकरों ने देखा ही क्या है। अंग्रेज नियम के पक्के थे। लोगों में कानून का डर होता था। महिला किलोभर सोने के जेवर पहन कर भी कहीं भी अकेली जा -आ सकती थी। लेकिन अब तो जंगलराज है…।

आज अंग्रेजों के बसाये इसी शहर में सरकारी अमला पिछले करीब एक दशक से लोगों को सरेआम सीवरेज का पानी पिला रहा है। हर वर्ष पीलिया, उल्टी- दस्त, आंत्रशोथ जैसे जलजन्य रोगों का प्रकोप रहता है। इन दिनों भी यहां पीलिया ने जानलेवा रूप धारण कर रखा है। अनेक जानें जा चुकी हैं। मरीजों की अस्पतालों में जितनी भीड़ है उससे कहीं अधिक झाड़फूंक करने वालों के ठिकानों पर है। लेकिन फिर भी इसकी जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार ही नहीं। हमेशा की तरह लीपापोती चल रही है।

कोई तो सरकार से पूछे कि क्या राजधानी में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए किसी राकेट साइंस की जरूरत है? मामूली सा तो काम था। स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट्स को कुछ अपग्रेड करने की जरूरत थी, वहां जिम्मेदार स्टाफ तैनात करने की जरूरत थी जो पानी के शुद्धिकरण का काम सही ढंग से करता। इसके अतिरिक्त पब्लिक को सप्लाई किए जा रहे पानी की नियमित रूप से जांच की व्यवस्था करनी थी,…बस इतना ही। …तो क्या शहर की जनता को अब अपनी सरकारों से इतनी भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए? यहां जनता से वोट लेने के बाद

लेखक, एच. आनंद शर्मा हिम न्यूजपोस्ट डॉट कॉम के संपादक हैं।

सरकारों ने बस इतना ही किया कि इस संवेदनशील कार्य की सारी जिम्मेदारी चंद लंपट नौकरशाहों और मुंहलगे ठेकेदारों के हवाले कर दी। जनता पिछले कई वर्षों से पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए चिल्ला रही है, लेकिन सरकारें हरकत करती नजर नहीं आईं। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिमला में फैला पीलिया किसी प्रशासनिक भूलचूक का परिणाम नहीं, बल्कि एक घोर आपराधिक कृत्य है।

…इस हालत में शहर के उन बुजुर्गों, जिन्होंने वास्तव में ही अंग्रेजी हुकूमत को देखा था, से यह सवाल जरूर पूछा जाना चाहिए कि यदि आज यहां अंग्रेजों का शासन होता तो भी क्या पेयजल को लेकर इसी तरह की कुव्यवस्था देखने को मिलती? जनता के स्वास्थ्य से खेलने वाले क्या इसी तरह बेखौफ दनदनाते फिरते या उनकी जगह सींखचों के पीछे होती?

एक सवाल सत्ताधीशों से भी है- आज यदि कहीं लोग यह कहते मिल जाएं कि इससे तो अंग्रेजों का राज ही अच्छा था तो उन्हें क्या कह कर शांत किया जाए? है कोई जवाब?

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

7 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement