Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
बद्दी। औद्योगिक नगरी बरोटीवाला में एक युवक के खिलाफ नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। लड़की की मां सुखरानी वासी उत्तर प्रदेश ने गत 30 मार्च को बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अरुण कुमार को नाबालिग लड़की के साथ उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त लड़का और पीड़ित लड़की दोनों भुड्ड में स्थित एक उद्योग में साथ काम करते थे। गत 30 मार्च को लड़की की मां ने बेटी के अगवा होने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज की थी।
डीएसपी बद्दी गौरव सिंह ने बताया कि पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।