बद्दी। दून विधानसभा क्षेत्र में अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक रामकुमार चौधरी अभी तक करीब
उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों को बताया कि राज कूहल की मुरम्मत के लिए भी उन्होंने विधायक निधि से 6 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इसके अतिरिक्त इस कूहल के उन्होंने सरकार से भी 20. 50 लाख रुपये स्वीकृत करवाए हैं। उन्होंने कामलू गांव की गली के निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने, दलित बस्ती में हैंडपंप और गोकला माता मन्दिर के लिए पेयजल पाईप लाईन डालने की भी घोषणा की।
कांग्रेसी विधायक ने विपक्षी भाजपा नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग दून में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं और बौखलाहट में भ्रामक बयानबाजियां कर रहे हैं, लेकिन जनता अब इन्हें कतई मुंह नहीं लगा रही।
राम कुमार चौधरी ने कहा कि वे अब तक हलके में लगभग 250 नुक्कड़ बैठकें कर चुकें हैं और आम जनता से विचार विमर्श करने के बाद ही विकास करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलके की जनता की समस्याओं को हल करना ही उनका राजनीतिक मकसद है।
इससे पहले विधायक का गांववासियों ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू राम आसरा व पूर्व प्रधान ईश्वर ठाकुर ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की कई समस्याएं उठाईं, जिनका विधायक ने मौके पर ही निवारण कर दिया। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस प्रधान राम प्रकाश सौड़ी, बीडीसी पोलू राम, मास्टर बलदेव ठाकुर, धर्मपाल चौहान, लायक राम चौधरी, पार्षद संजीव कुमार, हंसराज सैणी, डा. देवकृष्ण, ओमराज, तलविंद्र सैणी, नरेश, खुशीराम, चमन शर्मा, भागी राम, अशोक नेगी, पूर्व प्रधान जीतराम, रामगोपाल, ईश्वर दास सैणी, राम रतन पूर्व पंच, दलीप चंद, श्यामलाल, रूप लाल, पवन कुमार, हुसन चंद, लालदीन, जसवंत, सतनाम कौर और राजदुलारी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More