चमोली (गोपेश्वर)। उत्तराखंड में शराबबंदी के लिए पूरी शिद्दत से जूझ रहीं पहाड़ी
पंचायती राज संस्थाओं चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही चमोली जनपद में महिलाओं ने अपनी शराब विरोधी मुहिम भी तेज कर दी है। यहां खल्ला गांव की महिलाएं चुनाव में शराब पर प्रतिबंध को लेकर सीधे मैदान में उतर गई हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि शराब पिलाने वाले प्रत्याशी के पक्ष में कतई मतदान नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि महिलाओं के इस आह्वान का असर पूरे प्रदेश में फैल सकता है और यह पंचायती राज चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनावों में भी राजनीतिक दलों को परेशानी में डाल सकता है।
दशोली विकासखंड के खल्ला गांव में महिलाओं ने चुनाव में शराबबंदी को लेकर संगठन बनाया है, जिसने निर्णय लिया है कि पंचायत चुनावों के दौरान गांव में शराब वितरण पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। गौरतलब है कि इससे पहले कच्ची शराब का प्रचलन बंद करने की मुहिम भी खल्ला गांव से ही शुरू हुई थी, जो बाद में पूरे पहाड़ में फैल गई थी। यहां वर्ष 2012 में गांव की महिलाओं ने मंडल घाटी की महिलाओं के साथ मिलकर कच्ची शराब की भट्टियां तोड़ीं व शराबियों को खदेड़ने के लिए बिच्छू घास व लाठी का तक का प्रयोग किया। आरंभ में उन्हें इसमें पुरुष समाज के कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ा, लेकिन महिलाएं डटी रहीं और अंततः शराबियों व शराब बनाने वालों को उनके सामने घुटने टेकने पड़े। महिलाओं की इस जागरुकता के कारण ही आज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में सामाजिक कार्यों में शराब का प्रचलन पूरी तरह बंद है।
संगठन की अध्यक्ष नंदा देवी ने मीडिया को बताया कि पहाड़ में मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़े पैमाने पर शराब बांटन का प्रचलन है, जिस कारण अक्सर भ्रष्ट एवं असामाजिक तत्व भी चुनाव जीत जाते हैं। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
महिलाओं की मुहिम को सामाजिक चेतना से जुड़े लोग अच्छी पहल मान रहे हैं। नवज्योति महिला कल्याण संस्थान के सचिव महानंद बिष्ट का भी कहना है कि अन्य गांवों में भी महिला संगठन बनाकर चुनाव में शराब का प्रचलन बंद करने का काम किया जाएगा।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More