Advertising

हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिले को पर्यटन हब बनाएंगे :सुक्खू

धर्मशाला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं। इससे पूर्व, नादौन से ज्वालाजी तक विभिन्न स्थानों में लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में जन-समस्याएं सुनीं तथा मीडिया के साथ संवाद भी किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा।

राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटक तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी राज्य की ओर आकर्षित होंगे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके तहत हेलीपैड व रोपवे का निर्माण, जलक्रीड़ा गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि पौंग डैम जलाशय में जल्द ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। राज्य सरकार देहरा में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर और कांगड़ा जिले में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स स्थापित करने पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक संजय रत्न, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मनकोटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement