नाहन। “साहिब जी, मैं मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिला के कड़िया गांव का रहने वाला हूं। इस गांव में सभी चोर हैं। हम
एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये की लूटपाट के इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी नितेश को पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसकी पंजाब में भी ऐसी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी थी।
पुलिस का कहना है कि अगर नितेश मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की गलती न करता तो शायद वह पकड़ ही न आता। पूछताछ में नितेश ने यह भी बताया कि नकदी भरा बैग लूटने के बाद वह भाग कर दोसड़का पहुंचा। उसके बाद उसने बस में सफर किया। अब तक छानबीन में यही बातें सामने आई हैं।
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2011 में मुंबई पुलिस ने भी इस बात का खुलासा किया था कि कड़िया गांव में हरेक घर में चोर रहते हैं। पुलिस ने नौ व 11 साल की दो बच्चियों को एक शादी में लाखों रुपये के गहने चुराते हुए गिरफ्तार किया था। इस शादी में कड़िया गांव से चोरी के लिए बच्चों को बुलाया गया था।
नाहन पुलिस के थाना प्रभारी तिलकराज ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य पहले बैंक में इस बात पर नजर रखते हैं कि कौन व्यक्ति कैश निकलवा रहा है। उसके बाद वे उसका पीछा करते हैं और मौका मिलते ही कैश उड़ा ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभियुक्त से पूछताछ चल रही है। संभव है कुछ और खुलासे भी हो सकते हैं।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More