नैनीताल। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के कारण चाहे धार्मिक पर्यटन की चूलें हिल चुकी हैं, लेकिन कार्बेट नेशनल पार्क
पिछले साल एक नवंबर को नैनीताल का यह कार्बेट नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए खोला गया था। तब से तीस जून तक यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पार्क प्रशासन के मुताबिक इस दौरान कार्बेट पार्क में 2,03,294 पर्यटक पहुंचे, जिससे प्रशासन को करीब सात करोड़ रुपये का राजस्व मिला। यहां बिजरानी, झिरना, दुर्गा देवी में एक दिवसीय भ्रमण में ही 1,71,801 पर्यटक पहुंचे थे, जिनमें 1,68115 भारतीय व 3686 विदेशी थे। ढिकाला, बिजरानी, झिरना में 19,964 पर्यटक रात को भी ठहरे, जिनमें 820 पर्यटक विदेशी थे।
उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन के लिए विख्यात है। यहां विभिन्न धामों की यात्रा के लिए प्रति वर्ष करोड़ों पर्यटक पहुंचते थे, लेकिन गत वर्ष जून माह में आई प्रलय ने व्यापक स्तर पर तबाही मचाई, जिससे धार्मिक पर्यटन को बड़ा धक्का लगा। राज्य में कार्बेट और इको पार्क पर्यटन की इस कमी को दूर करते नजर आ रहे हैं।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More