बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत राजकीय उच्च विद्यालय चनालमाजरा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
समारोह की शुरूआत सरस्वती वंदना व बंदे मातरम के साथ की हुई। उसके बाद मुख्य अध्यापक डा. संजय कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल में चल रही विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी नाटी व पंजाबी भंगड़ा प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में पैरां दिया झांझरां गीत ने खूब तालियां बटोरी। नशापरस्ती पर संदेश नाटक को भी खूब सराहा गया।
मुख्य अतिथि शिक्षा उप निदेशक जीवन शर्मा ने अपने संबोधन में स्कूली बच्चों का आह्वान किया कि वे अपने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन की पालना करते हुए आगे बढ़ें। समाज व देश की सेवा के लिए शिक्षा का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र बड़ी- बड़ी प्रतियोगिताएं पास कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षा और खेलों में अग्रणी रहे रोहणी, सबना, रजीना, आसिक, शबनम, परमला, जुनेद, सुनैना व गुरप्रीत को ईनाम देकर नवाजा।
मानपुरा की मुख्य अध्यापिका इंदिरा गुप्ता, प्रधानाचार्य जगत राम, मीना अग्रवाल, शांति नेगी, पंचायत प्रधान रामसिंह सैणी, उपप्रधान बलजीत सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान प्रेमचंद चौधरी, अध्यापक ब्रजेश कुमार, रती राम, पायल तनवर, यशवंती कौशिक, सोमनाथ, अनीता और अजमेरो देवी आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More