Advertising

होली में तनाव, भाजपा प्रत्याशी ने दी धरना देने की धमकी

चंबा। चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र होली में होली-बजोली लघु पन विद्युत परियोजना का

Advertisement
विरोध कर रहीं महिलाओं पर प्रशासन के आक्रामक रुख को देख कर भाजपा भी भड़क उठी है। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा ने तो यहां तक कह दिया कि यदि महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो चुनाव प्रचार बीच में छोड़ कर वे भी महिलाओं के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।

वास्तव में यहां ग्रामीण चाहते थे कि इस विद्युत परियोजना का निर्माण शुरू होने से पूर्व सरकार और कंपनी प्रबंधन स्थानीय लोगों की अचल संपत्ति की ठीक तरह से वीडियोग्राफी करवा ले ताकि बाद में होने वाले नुकसान की भरपाई के समय किसी तरह की बहानेबाजी न हो। लेकिन कोई भी उनकी सुनवाई के लिए तैयार नहीं हुआ और गांव की महिलाओं ने परियोजना स्थल पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। अब स्थिति यह हो गई है कि कंपनी पुलिस के सहयोग से कंपनी के ठेकेदार जोर जबरदस्ती कर परियोजना का काम शुरू करने पर आमादा है। महिलाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और उनके धरने को बल पूर्वक उठाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार भी ग्रामीणों के साथ बात करने के बजाए कंपनी के साथ खड़ी नजर आ रही है।

भाजपा उम्मीदवार राम स्वरूप शर्मा ने शुक्रवार को चंबा में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि होली में अधिकारों की जंग हो रही है और इस जंग में लोगों को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता। यदि महिलाओं को न्याय नहीं मिला तो खुद चुनाव प्रचार बीच में छोड़ कर महिलाओं के साथ धरने पर बैठ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री होली में महिलाओं को सुरक्षा देने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। कंपनी के ठेकेदार शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर हमला कर रहे हैं और पुलिस उनका मामला तक दर्ज नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि होली में महिलाओं के आंदोलन का भाजपा पूरा समर्थन करती है और इस जंग में पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

उधर, स्थानीय विधायक एवं वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी का इस संबंध में कहना है कि महिलाओं को भाजपा ने भड़काया है, जबकि परियोजना का सारा काम भाजपा के ही कार्यकाल में शुरू हुआ। अब जब सत्ता परिवर्तन हो गया तो भाजपा ने महिलाओं को आगे रखकर परियोजना का विरोध शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि चंबा में चमेरा विद्युत परियोजनाओं की भूमिगत सुरंगों के निर्माण के समय भी भूस्खलन के कारण बड़ी संख्या में लोगों के घरों में दरारें पड़ गईं और उन्हें घर छोड़ने लिए मजबूर होना पड़ा। पीड़ित ग्रामीण प्रशासन, जन प्रतिनिधियों और विद्युत कंपनी के प्रबंधकों के पास चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी कारण जिले में लोग अब परियोजनाओं के मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखने लगे हैं।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

7 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement