नई दिल्ली। संसदीय चुनाव के इस दौर में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया
संजय बारू वर्ष 2004 से 2008 के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार थे। इस किताब ने विपक्षी दलों को चुनाव प्रचार के लिए एक बड़ा मुद्दा थमा दिया है। उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य जारी करके इसे अपने पद का दुरुपयोग करके आर्थिक फायदा उठाने वाला कदम बताया है। वक्तव्य में किताब के अंशों को संजय बारु की कल्पना बताया गया है।
किताब में बारु ने दावा किया है कि मनमोहन सिंह ने उनसे कहा कि किसी सरकार में सत्ता के दो केंद्र नहीं हो सकते। तीन सौ पन्नों से ज्यादा वाली इस किताब ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ़ मनमोहन सिंह’ में संजय बारू ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा, “इससे गड़बड़ी फैलती है। मुझे मानना पड़ेगा कि पार्टी अध्यक्ष सत्ता का केंद्र हैं। सरकार पार्टी के प्रति जवाबदेह है।”
संजय बारु लिखते हैं कि 2009 में पार्टी की चुनावी जीत के बाद मनमोहन सिंह का यह मानना कि यह उनकी जीत थी, उनकी सबसे बड़ी ग़लती थी। हो सकता है कि मनमोहन सिंह ने खुद को विश्वास दिला लिया हो कि उनके प्रदर्शन के कारण ही वो दोबारा प्रधानमंत्री बन पाए, लेकिन सोनिया गांधी इस बात से असहमत थीं।
संजय बारु के अनुसार मनमोहन सिंह ए राजा और टीआर बालु को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करना चाहते थे। वे बालु के मामले में तो कामयाब रहे, लेकिन ए राजा को मंत्रिमंडल में आने से नहीं रोक पाए। बारु के मुताबिक सोनिया गांधी का जून 2004 मे सत्ता त्याग देना अंतरआत्मा की आवाज़ सुनने का नतीजा नहीं था बल्कि एक राजनीतिक क़दम था।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More