Advertising

बर्फबारी से रोहतांग बंद, मनाली में गिरे फाहे

मनाली। हिमाचल प्रदेश में हिमपात का क्रम ऊंची चोटियों से उतरकर प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली तक पहुंच गया है। वीरवार को लाहौल घाटी में जहां हल्की बर्फबारी हुई, वहीं मनाली में भी बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक और पर्यटन कारोबारी रोमांचित हो उठे। हिमपात की बजह से रोहतांग दर्रा एकबार फिर बंद हो गया, जिससे घाटी के कई लोग कुल्लू- मनाली में ही फंस गए।

Advertisement

बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। ठंड से कुल्लू के व्यास कुंड, दशहर और भृगु झीलें जम गईं। लाहौल स्पीति में तमाम झीलें और पाना के स्रोत पहले ही जमे हुए हैं।

वीरवार को जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों सहित जिला कांगड़ा में धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं ने बर्फ की ताजा चादर ओढ़ ली। कांगड़ा जिले के पर्यटक स्थल त्रियूंड और मैकलोडगंज से ऊपर की पहाड़ियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा समेत जनजातीय लाहौल स्पीति में तापमान शून्य से 10 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है।

राजधानी शिमला में भी पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार क्रिसमस से पूर्व जरूर हिमपात होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह के भीतर शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

     

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement