शिमला। हिमाचल प्रदेश में आधे से ज्यादा लोग एनीमिया (रक्त अल्पता) से ग्रस्त हैं। आयुर्वेद विभाग द्वारा राज्य के तीन विकास खंडों- बसंतपुर, बैजनाथ और बंजार में की गई जांच में यह खुलासा हुआ है। प्रदेश सरकार ने पहले चरण में इन तीन खंडों में 25,363 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई, जिनमें 13, 734 (54.2) प्रतिशत लोग एनीमिया से ग्रस्त पाए गए। विभाग ने इन पीड़ितों का इलाज शुरू कर दिया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए उक्त तीन विकास खंडों की 46 पंचायतों में 208 शिविर लगाए गए थे। इनमें नजदीकी अस्पतालों से चिकित्सकों की टीमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए भेजी गईं। जांच में आधे से अधिक लोगों में खून की कमी पाई गई। मरीजों मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। कुछ लोगों में मुधुमेय का प्रकोप भी पाया गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के शिविर लगाए जा रहे हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री विपिन सिंह परमार ने भी स्वीकार किया कि राज्य में एनिमया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिस पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की टीमें गांवों में भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ठियोग, कसौली और करसोग में एनीमिया की रोकथाम के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More