Advertising

हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हिमपात, ओलावृष्टि, वर्षा का कहर जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में रुक रुक कर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने 30 मार्च को फिर आंधी चलने के साथ ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी 10 जिलों के लिए जारी किया है।

Advertisement

प्रदेश में 24 घंटे के दौरान केलंग में करीब 14 सेंटीमीटर, कल्पा में 5.2 और कुफरी में दो सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

राजधानी शिमला सहित जिला के ऊपरी क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान व्यापक रूप से वर्षा के साथ ओलावृष्टि ने भी खूब कहर ढाया है। ओलावृष्टि से गुठलीदार फलों, जिसमें फ्लावरिंग के साथ- साथ सेटिंग का भी दौर चल रहा है, को खासा नुकसान पहुंचाया है। यदि कुछ दिन मौसम और इसी तरह रहता है तो सेब की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता है।

कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से एंटी हेलनेट की स्पोर्ट के लिए लगाए गए बांस के डंडे भी टूट कर जमीन पर गिर गए। फ्लावरिंग के लिए तैयार पौधों को भी नुकसान पहुंचने की भी सूचना है।

शिमला जिला की 6 पंचायतों- फागू, धरेच, ददास, चियोग, दैहना और बनी को घातक ओलावृष्टि से बागीचों को भारी नुकसान पहुंचा। एप्पल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने बताया कि वहां शनिवार रात 5 बार काफी देर ओले गिरे। ठियोग और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि से बागीचों को नुकसान की सूचना मिली है।

Advertisement

चंबा जिले में हिमपात से सड़कें अवरुद्ध, बिजली बंद

चंबा। जिला चंबा में बीते 24 घंटों के दौरान निचले क्षेत्रों में भारी वर्षा व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। जिलाभर में करीब 84 ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए। इससे सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है। बंद पड़े 84 ट्रांसफार्मरों में सबसे अधिक 82 ट्रांसफार्मर उपमंडल सलूणी के तहत बंद हुए हैं। इसके अलावा सलूणी का एक व पांगी के दो मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। भरमौर में एक पेयजल सप्लाई लाइन भी प्रभावित हुई है।

पांगी मुख्यालय किलाड़ में करीब पांच इंच तक बर्फबारी हुई, जबकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों चसक भटोरी व अन्य स्थानों पर करीब आठ से नौ इंच तक बर्फबारी हुई है। भारी बर्फबारी के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों की दिक्कतें फिर से बढ़ गई हैं। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं।

बार-बार बिगड़ रहे मौसम के कारण पांगी से कुल्लू व शिमला के लिए बस सेवा भी शुरू नहीं हो पा रही है, जिस कारण लोगों को टैक्सियों में अधिक किराया खर्च कर गंतब्यों तक पहुंचना पड़ रहा है।

उधर, मनाली से प्राप्त सूचना के अनुसार हिमस्खलन के कारण अटल टनल रोहतांग मार्ग डेढ़ घंटा तक बंद रहा। वहां रविवार सुबह स्नो गैलरी के समीप हिमस्खलन हो गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बर्फ को हटाकर मनाली- केलंग मार्ग बहाल किया। मनाली पुलिस ने सुबह पर्यटक भी सोलंगनाला में रोक दिए थे। दोपहर बाद सड़क बहाल होने के बाद ही चार पहिया वाहनों को अटल टनल की ओर जाने की अनुमति दी गई।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि परिस्थिति के हिसाब से ही पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे भेजा जाएगा।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement