Advertising

Categories: राजनीति

अनेक जनप्रतिनिधि भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल

दून विस क्षेत्र में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए लोग प्रदेश कांग्रेस महासचिव राम कुमार चौधरी के साथ।

बद्दी। दून विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में शामिल हुई ग्राम पंचायत जगजीत नगर में पूर्व प्रधान और वर्तमान उपप्रधान समेत लगभग 24 लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। उधर, नगर परिषद बद्दी में भी कांग्रेस के पार्षदों ने दून की भाजपा विधायक विनोद चंदेल और दो मनो

Advertisement
नीत पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका आरोप है कि ये लोग जानबूझ कर विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं।


बद्दी में वार्ड -9 के पार्षद संजीव कुमार ‘संजू’ ने मीडिया को बताया कि जगजीत नगर पंचायत में रखे एक कार्यक्रम में पूर्व पंचायत प्रधान परसराम भारद्वाज और उपप्रधान समेत 24 लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने की घोषणा की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामकुमार चौधरी ने पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने अपनी समस्याएं भी रामकुमार चौधरी के समक्ष रखीं। कांग्रेस नेता ने आश्वासन दिया कि पार्टी के सत्ता में आते ही स्थानीय स्कूल का दर्जा बढ़ाया जाएगा और पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए जल्दी ही वहां पानी के टैंकर भेजे जाएंगे तथा बस सेवा भी बाया जगजीत नगर आरंभ की जाएगी।
रामकुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि दून में लोगों का भाजपा सरकार से विश्वास उठता जा रहा है। आने वाले समय में यहां कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। इस मौके पर दून ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस एससी सैल के सचिव दयाराम, प्रधान जाडला प्रेमचंद, ब्लाक महिला कांग्रेस प्रधान सुमित्रा देवी, उप प्रधान दाड़वा श्याम लाल, पूर्व प्रधान लच्छी राम, प्रधान पट्टा बाडियां चेतराम आदि भी उपस्थित थे।
उधर, नगर परिषद बद्दी में कांग्रेस के पार्षदों- राजकुमारी, करनैल चौधरी, उर्मिला चौधरी और संजीव कुमार ‘संजू’ने दून की भाजपा विधायक और मनोनीत पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि अगर नगर परिषद में पिछले कुछ समय से विकास नहीं हुआ है तो इसका श्रेय भाजपा के मनोनीत पार्षदों को जाता है। ये लोग विधायक के जरिए गलत ढंग से शिकायतें भेज कर विकास की गति को रोक रहे हैं, जबकि इनके द्वारा करवाई गई विजिलेंस जांच में भी कुछ भी सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement