Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
भाजपा सरकार ने की शिमला की उपेक्षा: मधु सूद - Himnewspost

Advertising

Categories: राजनीति

भाजपा सरकार ने की शिमला की उपेक्षा: मधु सूद

शिमला। भाजपा सरकार के उपेक्षित रवैये के कारण ही शिमला में जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन को लागू करने में देरी हुई। इसी कारण शहर के विकास के लिए, जो 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे, वह खर्च नहीं किए जा सके। नगर निगम शिमला में महापौर पद की प्रत्याशी मधु सूद ने यह आरोप रविवार को समरहिल, कैथू और अनाडेल में चुनाव प्रचार के दौरान लगाया। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत नगर निगम द्वारा तैयार की गई सिटी डिजास्टर प्लान, सिटी सेनिटेशन प्लान, शिमला ब्यूटीफिकेशन प्लान और शिमला मोबिलिटी प्लान पर भी सरकार ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की। इससे पता चलता है कि भाजपा सरकार को शिमला की कितनी चिंता है।
मधु सूद ने रविवार को समरहिल में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया और वहां कांग्रेस प्रत्याशी वीना ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया। कैथू वार्ड में प्रचार के दौरान मधु सूद के साथ अंजना मेहता भी थीं, जिनका नामांकन गलती के कारण रद हो गया था। इस दौरान उन्होंने अनाडेल में पार्टी प्रत्याशी जयंती देवी के लिए लोगों से समर्थन मांगा। चुनाव प्रचार में उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य धनीराम शांडिल, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, शहर के पूर्व विधायक हर भजन सिंह भज्जी सहित कई नेता मौजूद रहे।
———

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement