Advertising

बद्दी हत्याकांड में RSS का हाथः वीरभद्र

शिमला। हिमाचल प्रदेश में हत्याओं और बलात्कार सहित अन्य गंभीर अपराधों की बढ़ती वारदातों को लेकर कांग्रेस ने जयराम सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि जयराम सरकार की लगाम पूरी तरह आरएसएस के हाथ में है। अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह यहां भी अब आरएसएस कार्यकर्ता बेखौफ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं तथा इसी कारण जयराम सरकार के चार माह के काल में 75 बलात्कार और 25 हत्याओं सहित अनेक संगीन मामले प्रकाश में आए हैं।

Advertisement

प्रदेश में हाल ही में नृशंस हत्याओं की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। सोलन जिला के कसौली में अदालत के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई महिला अधिकारी शैल बाला की भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद कांगड़ा जिला के ज्वाली में हुए गोलीकांड में दो युवकों की मौत हो गई और अब बद्दी में पूर्व कांग्रेस विधायक राम कुमार के चचेरे भाई हरजिंद्र पाल उर्फ बिट्टू की घातक हथियारों से पीटने के बाद गाड़ी से बार-बार कुचलकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस का आरोप है कि इस हत्या में आरएसएस का हाथ है।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि लगता है शांत हिमाचल को अशांत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पहले कसौली, फिर कांगड़ा और अब बद्दी में हुई घटना से साफ है कि प्रदेश में ऐसे अपराधों की श्रृंखला बनती जा रही है, जो बिगड़ती कानून व्यवस्था को बयां कर रही है। उन्होंने कहा कि बद्दी में कारोबारी की निर्मम हत्या के पीछे आरएसएस के एक नेता का हाथ है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अभी तक स्वागत समारोहों और जश्न में ही डूबी हुई है। सत्ता में आते ही सरकार ने पहले अधिकारियों व कर्मचारियों के अंधाधुंध तबादले कर हाहाकार मचा दिया और अब अपराधिक वारदातों का बोलबाला हो गया है। कानून व्यवस्था की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू’ ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जयराम सरकार के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरकार की शह पर ही बद्दी में आरएसएस कार्यकर्ता ने पूर्व कांग्रेस विधायक के भाई की हत्या की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधों पर यदि तुरंत लगाम नहीं लगी तो सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश सरकार के चार माह के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस दौरान 75 बलात्कार, 25 हत्याओं सहित अनेक संगीन मामले सामने आए हैं। इस लिहाज से राज्य में प्रतिदिन एक बड़ा अपराध हो रहा है। उन्होंने कहा कि बद्दी में सुनियोजित तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, जिसमें पुलिस की बड़ी नाकामी है। यह मामला पहले से ही पुलिस के संज्ञान में था, लेकिन इसे जानबूझ कर नजरंदाज किया गया। इस तरह की घटनाएं प्रदेश के लिए एक बड़े खतरे का संकेत है।

 

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement