मंडियों में इस समय लहसुन के दाम 16 से 22 रुपये किलो के बीच टिके हुए हैं, जबकि बीते वर्ष 42 से 50 रुपये के बीच थे। सोलन तथा दिल्ली की मंडियों में ए ग्रेड का लहसुन 20 से 22 रुपये, बी ग्रेड का 16 से 19 तथा सी ग्रेड का लहसुन 13 से 15 रुपये प्रति किलो थोक के भाव मंडियों में बिक रहा है। सैनधार क्षेत्र के पराड़ा व भेनू में लहसुन की बंपर पैदावार दर्ज की गई है। लहसुन उत्पादक विजय कुमार, देवेंद्र, राम दत्त, रणजीत सिंह और राजेंद्र दत्त ने बताया कि इस साल हुई पर्याप्त वर्षा के कारण लहसुन का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना हुआ है। किसानों ने बीज बदलकर असली चाइना का बीज लगाया था। इसका भी उन्हें लाभ हुआ है। बीज बदलने से आकार और उत्पादन दोनों में वृद्धि हुई है। लहसुन की फसल को आढ़तियों के माध्यम से सोलन व दिल्ली भेजा जा रहा है, जहां सिरमौर का लहसुन अपनी धाक जमा रहा है।
सोलन के लहसुन व्यापारी पदम सिंह ने बताया कि अभी यहां एक सप्ताह से ही लहसुन की आवक शुरू हुई है, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में दो गुणा से अधिक है। यहां प्रतिदिन 80 से 100 क्विंटल के बीच लहसुन मंडियों में पहुंच रहा है, जिसे यहां से सीधा दिल्ली, तमिलनाडू और कर्नाटक की मंडियों में भेजा जा रहा है। जानकारों के अनुसार अभी तक सिरमौर का लहसुन ही मंडियों में पहुंचा है। अगले सप्ताह तक कुल्लू व अन्य जिलों का लहसुन भी मंडियों में पहुंच जाने की उम्मीद है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More