शिमला । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिव राकेश सिंघा ने कहा है कि कांग्रेस व भाजपा
उन्होंने कहा कि कृषि को जंगली जानवरों के प्रकोप से बचाने के लिए माकपा और विभिन्न सहयोगी संगठनों ने प्रदेशभर से किसानों को एकत्रित कर कई बार विधानसभा का घेराव किया। सरकारों ने किसानों की मांगों को सार्वजनिक रूप से सही ठहराया और कोई ठोस कदम उठाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन बाद में इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ ही वर्षों में खादों और कृषि में प्रयोग होने वाली दवाओं के दाम कई गुणा बढ़ गए हैं। इस कारण भी प्रदेश में कृषि-बागवानी लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए सभी जनवादी ताकतों को एकजुट होकर आगे आना होगा अन्यथा किसान-बागवान बरबाद हो जाएंगे।
माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य एवं शिमला नगर निगम के महापौर संजय चौहान ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पूंजीपतियों के हाथों खेल रहे बड़े राजनीतिक दलों के खिलाफ आज राष्ट्रीय स्तर पर तीव्र लहर चल रही है। आम जनता ने इन दलों को अपने दिलों से निकल दिया है और जहां कहीं भी विकल्प नजर आ रहा है, वह उसे अपनाने को बेताब है। उन्होंने कहा कि विगत में इसी लहर के चलते जनता ने शिमला नगर निगम की बागडोर माकपा के हाथ में सौंपी और माकपा ने अपने अब तक के कार्यकाल में निगम में शानदार प्रदर्शन किया है। सीवरेज और पानी के विरतण को निजी हाथों में देने से रोका है। उन्होंने कहा कि माकपा प्रदेश में किसानों- बागवानों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रही है। प्रदेश के इस संघर्ष को केंद्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए ही पार्टी ने शिमला संसदीय क्षेत्र से जगत राम को चुनाव में उतारा है। माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य कुलदीप सिंह तंवर और पार्टी प्रत्याशी जगत राम ने भी रैली को संबोधित किया। माकपा नेताओं ने बाद में जुब्बल बाजार में रोड शो कर भी लोगों से वोट मांगे।
माकपा ने राजधानी शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में भी जम कर प्रचार अभियान चलाया। नगर निगम में पार्टी पार्षद कांता सुयाल, माकपा नेता रमाकांत मिश्रा, पूरन चंद और रामदास ने कैथू और फागली में डोर-टू डोर प्रचार कर लोगों से वोट मांगे। इस दौरान लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More