सोलन। पर्यटनीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सोलन में पैराग्लाइडिंग साइट की
प्रदेश में अभी तक मनाली के सोलंगनाला और बैजनाथ के बीड़ बिलिंग में ही व्यावसायिक तौर पर पैराग्लाइडिंग की जा रही है। यदि सोलन में भी इस साइट को विकसित किया जा सका तो यहां भी पर्यटन व्यवसाय को काफी बढ़ावा मिलेगा।
विंगस्टर्ज पैराग्लाइडिंग कंपनी काफी समय से सोलन और आसपास के क्षेत्रों में पैराग्लाइडिंग की संभावनाएं तलाश रही है। इसी कड़ी में रविवार को मास्टर पैराग्लाइडर सोलन के गुरवीर सिंह और बिलासपुर के अतुल शर्मा ने करीब तीन बजे खनोग के पास पहाड़ी से उड़ान भरी। दोनों पैराग्लाइडर करीब 10 मिनट तक हवा में तैरते रहे और फिर जौणाजी रोड के पास नड़ोह गांव में लैंड किया।
मास्टर ग्लाइडर गुरवीर सिंह ने बताया कि इस सफल परीक्षण के बाद वे इसका प्रस्ताव पर्यटन निगम को भेजेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे सोलन के कसौली, चायल के समीप जनेड़घाट व सिरमौर जिला के सेर जगास में भी पैराग्लाइडर सफल उड़ान भर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कसौली व जनेड़घाट में भी पैराग्लाइडिंग की जा सकती है। वहां पर्यटन की भी संभावनाएं हैं। सिरमौर के सेर जगास में साइट तो अच्छी है लेकिन पर्यटकों के लिए अप्रोचेबल नहीं है। उन्होंने बताया कि वे कुछ दिन बाद फिर से यहां उड़ान भरेंगे और इस बार वे राधा स्वामी सत्संग मैदान में लैंड करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षण में पुलिस विभाग ने उन्हें काफी सहयोग किया। इसके लिए वे पुलिस के आभारी हैं।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More