Advertising

हिमाचल में कोई ट्रैक नहीं होगा ब्रॉडगेज

धर्मशाला। दशकों से पठानकोट- जोगिंद्रनगर ट्रैक को ब्रॉडगेज करने के सरकारों/ नेताओं के वादों/ दावों की श्रृंखला का अंत ऐसा होगा, प्रदेशवासियों ने शायद इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को दो टूक कह दिया कि पठानकोट- जोगिंद्रनगर और कालका- शिमला ट्रैक नैरोगेज ही रहेंगे। इन्हें ब्रॉडगेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये दोनों ट्रैक देश की धरोहर हैं। इसलिए इनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

Advertisement

कालका- शिमला को ब्रॉडगेज करने का तो कोई मुद्दा था ही नहीं। ना इसकी कोई मांग कर रहा था, लेकिन पठानकोट- जोगिंद्रनगर ट्रैक को ब्रॉडगेज करने की लोगों की मांग लंबे समय से रही है ताकि व्यापारियों, कारोबारियों को माल ढुलाई में सुविधा हो सके। इससे क्षेत्र में अनेक नए उद्योग लगने की भी संभावना थी। सरकारें बार- बार इसे लेकर घोषणाएं करती रहीं। इसके लिए सर्वेक्षण भी कराए गए, लेकिन अंत में खोदा पहाड़ निकली चुहिया।

रेलमंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक रेल ट्रैक का हवाई जायजा भी लिया। लोगों को उम्मीद थी कि रेल मंत्री हिमाचल में रेलवे को लेकर कोई बड़ी घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने धर्मशाला में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रेसवार्ता में जब साफ कह दिया कि यहां दोनों ट्रैक नैरोगेज ही रहेंगे, इन्हें ब्रॉडगेज नहीं किया जाएगा तो सब हैरान रह गए।

हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों ट्रैक का विस्तारीकरण किया जाएगा, इनकी पटरियां बदली जाएंगी ताकि रेल की स्पीड बढ़ाई जा सके। इस समय दोनों ट्रैक में रेलगाड़ी की स्पीड 20 से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा है, जिसे पहले चरण में 35 किलोमीटर प्रतिघंटा करने की योजना है। कुछ नई गाड़ियां चलाने का भी आश्वासन दिया गया।

रेलमंत्री ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन ट्रैकों पर पूर्व सरकारों ने कोई काम नहीं किया। दोनों ट्रैक अंग्रेजों ने बनाए थे। आजादी के बाद इन पर कोई काम नहीं हुआ।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement