नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षामंत्री होंगी, पीयूष गोयल को रेलमंत्री बनाया गया है। इससे पूर्व सुरेश प्रभु ने रेल मंत्रालय छोड़ने की घोषणा कर दी थी। उन्हें अब वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। पहले यह मंत्रालय निर्मला सीतारमण के पास था।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल सभी नए नौ मंत्रियों को राज्यमंत्री बनाया गया है। नए राज्यमंत्रियों में शिव प्रताप शुक्ल को वित्त राज्यमंत्री, अश्विनी चौबे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री, वीरेंद्र कुमार को महिला विकास राज्यमंत्री, अनंत कुमार हेगड़े को कौशल विकास राज्यमंत्री, राजकुमार सिंह को ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), हरजीत सिंह पुरी को शहरी विकास एवं हाउसिंग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्यमंत्री, सत्यपाल सिंह को मानव संसाधन राज्यमंत्री और केजे अल्फोंस को शहरी पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है
राज्यपाल ने नौ नए मंत्रियों के अतिरिक्त राज्यमंत्री पद से पदोन्नत किए गए चार मंत्रियों- धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अव्वास नकवी को भी शपथ दिलाई थी। इन्हें राज्यमंत्री से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्री, पीयूष गोयल को रेलमंत्री, निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्री और मुख्तार अव्वस नकवी को अल्प संख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है।
मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है।