शिमला। शिमला में यातायात की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मंगलवार को अत्याधुनिक रज्जू मार्ग
उप महापौर टिकेंद्र सिंह पंवर ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह रज्जू मार्ग टूटीकंडी बाइपास, जहां एक बड़ी पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है, से फरहिल होटल के नीचे से होते हुए लिफ्ट के निकट की पार्किंग और वहां से ऊपर जोधा निवास (पीसी चैंबर) तक
उप महापौर ने कहा कि इस रज्जू मार्ग के बन जाने से शहर में कई दशकों तक यातायात की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा और इससे निगम को अच्छी आय भी होगी। पर्यटन को भी इससे बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रोप-वे निर्माण में विश्व विख्यात कंपनी ऊषा मार्टिन की सिस्टर कंसर्न ऊषा ब्रैको के प्रबंध निदेशक कर्नल राकेश शर्मा ने बताया कि यह कंपनी इस समय देश भर में (उत्तराखंड, गुजरात, केरल, उड़ीसा आदि में) छह बड़े रोप-वे का निर्माण कर उन्हें सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। हिमाचल प्रदेश में शिमला के अतिरिक्त कांगड़ा में हिमानी- चामुंडा रोप-वे का भी निर्माण करने जा रही है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए स्विटजरलैड की एक कंपनी को टेक्निकल पार्टनर बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अढ़ाई वर्ष के भीतर रोप-वे तैयार कर आरंभ कर देगी।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More