Advertising

दो करोड़ पेटियों से पार पहुंचा सेब सीजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष सेब की दो करोड़ पेटियों से अधिक की पैदावार हुई है। सेब सीजन लगभग समाप्त हो चुका है। अब केवल किन्नौर में ही कुछ सेब

Advertisement
बचा है। वह भी शीघ्र ही बाजार में पहुंच जाएगा। बागवानी विभाग ने सीजन के आरंभ में ढाई करोड़ पेटियों के उत्पादन का अनुमान लगाया था, लेकिन यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
प्रदेश में सेब का वार्षिक कारोबार दो से तीन हजार करोड़ रुपये के बीच रहता है। इस बार यह कारोबार 22-23 सौ करोड़ रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार बागवानों ने अभी तक लगभग 1. 78 करोड़ पेटियां विभिन्न मंडियों में बेची हैं। इसके अलावा प्रदेश में ही अदानी सहित अन्य कंपनियों ने भी बागवानों से सीधे सेब की खरीद की है। इस प्रकार उत्पादन का आंकड़ा कुल मिलाकर दो करोड़ से अधिक पेटियों तक पहुंच गया है।
राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि हिमाचल में इस बार सेब की दो करोड़ से अधिक पेटियों की पैदावार हुई है। पौने दो करोड़ से अधिक पेटियां प्रदेश से बाहर भेजी जा चुकी हैं। वहीं अदानी सहित विभिन्न कंपनियों ने भी सेब खरीदा है। यदि इसे शामिल कर लिया जाए तो आंकड़ा दो करोड़ से अधिक पहुंच जाता है।
बीते वर्ष राज्य में सेब की मात्र 1.37 करोड़ पेटियां ही हुई थीं, जबकि वर्ष 2010 में चार करोड़ से अधिक पेटियों का उत्पादन हुआ था।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement