कुल्लू। दिल्ली और गुजरात के दो व्यापारी यहां पतलीकूहल स्थित फल एवं सब्जीमंडी से लगभग 50 लाख रुपयेे का सेब लेकर गायब हो गए। पुलिस उनकी तलाश
दोनों व्यापारियों ने यहां करीब एक दर्जन आढ़तियों से कई ट्रक सेब खरीदा। पेमेंट के बारे में उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों में माल बेचने के बाद उनकी अदायगी कर दी जाएगी। आढ़तियों के मुताबिक व्यापारियों ने बताया था कि वे बंगलादेश समेत अन्य देशों को माल एक्सपोर्ट करने वाली विभिन्न फर्मों के मालिक हैं। इस पर आढ़तियों ने भरोसा कर लाखों का सेब उनके हवाले कर दिया। माल ले जाने के चार दिनों तक उनकी कोई खैर खबर नहीं आई। इस पर आढ़तियों का माथा ठनका। उन्होंने पेमेंट को लेकर दोनों प्रवासी व्यापारियों को फोन किया। व्यापारियों ने एक-दो दिन में आकर पेमेंट करने का आश्वासन दिया। आढ़तियों के मुताबिक अब तीन-दिन से दोनों व्यापारियों के मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ आ रहे हैं। इस पर आढ़तियों ने पुलिस के पास मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आढ़तियों की शिकायत पर गुजरात के भगवान मराठे और दिल्ली के कालीदास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जा रही है।
पतलीकूहल फल एवं सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन के प्रधान अजय ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि बाहर से आन वाले ठग अढ़तियों से आढ़तियों को बचाने के लिए कोई ठोस प्रबंध किए जाएं। प्रदेश में बाहर से व्यापार करने पहुंच रहे व्यापारियों के पिछले रिकार्ड की जांचने के बाद ही उन्हें यहां व्यापार की इजाजत दी जाए।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More