Advertising

Categories: मनोरंजन

श्रद्धा कपूर ‘हाफ गर्लफ्रेंड’

मुंबई। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अब नज़र आएंगे फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में जिसके निर्देशक हैं मोहित सूरी और ये चेतन भगत की किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित है। ‘फाइव प्वाइंट सम वन’ और ‘टू स्टेट्स’ जैसी किताबें लिख चुके चेतन भगत ने कहा, “मैं जवान लोगों के लिए लिखता हूँ तो मैं जवान लोगों से बात करता हूं और उनकी आदतों पर ध्यान देता हूं। आजकल के रिश्तों मे बदलाव आया है – चाहे वो टेक्नोलॉजी की वजह से हो या करियर की वजह से। मैं कैफे में बैठ कर जवान लोगों को ध्यान से देखता हूं।”

Advertisement

चेतन कहते हैं,” मेरी सारी किताबों के टाइटल में ये सबसे अच्छा लगता है। लोग हाफ पैंट, हाफ प्लेट समझते हैं तो ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ भी समझेंगे। इसलिए ये टाइटल सही है। मैं जवान लोगों से बात करता और पूछता कि आप जिसके साथ हैं वो आपके क्या हैं, तो वो कन्फ्यूज़ होते हैं, कहते ख़ास है, लेकिन रिश्ता पता नहीं।

“वहीं श्रद्धा कपूर ने कहा ,”मुझे टाइटल पसंद है। दोस्त से ज्यादा, लेकिन प्यार से कम, मेरे किरदार का अर्जुन के किरदार से कुछ ऐसा ही रिश्ता है।”

अर्जुन कपूर कहते हैं , “बहुत से ऐसे रिश्ते होते हैं उनका कोई नाम नहीं होता। कभी कभी अधूरेपन में ही कुछ चीज़ें पूरी हो जाती हैं। ये शब्द उन रिश्तों के लिए है जिनका कोई नाम नहीं। हाफ़ यानी आधा कभी बहुत अच्छा होता है तो आप कहते हैं – चलो इतना सा रिश्ता ही सही, यही काफ़ी है।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement