मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी अगली फिल्म में बच्चे की अकेले परवरिश करने वाली मां की भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी। निर्देशक आनंद गांधी अपने ही एक नाटक पर फिल्म बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जिसमें काजोल मुख्य किरदार में होंगी।
‘शिप ऑफ थीसस’ के निर्देशक फिल्म की पटकथा के सह लेखक भी हैं। इसके निर्माता अजय देवगन होंगे। काजोल ने कहा, ‘आनंद गांधी फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। उन्होंने इसे लिखा है। मैं फिल्म में ‘सिंगल मदर ’की भूमिका में हूं। यह एक अच्छी कहानी हैं और मैं इस भूमिका को लेकर उत्साहित हूं।’ असल जिंदगी में 42 वर्षीय काजोल दो बच्चों की मां हैं।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More