मुंबई। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जब से बन रही है तब से चर्चा है कि फिल्म में हीरो रणबीर कपूर और हीरोइन ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अन्तरंग दृश्य दिखाए जाएंगे। इन दृश्यों के आधार पर खबर भी गढ़ दी गई कि बच्चन परिवार ऐश्वर्या से इस तरह के दृश्यों के कारण नाराज है। हालांकि इस बात में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है, क्योंकि बच्चन परिवार का हर सदस्य फिल्म कलाकार है और इन बातों से भलीभांति परिचित है।
‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्देशक करण जौहर ने हाल ही में यह फिल्म सेंसर बोर्ड को दिखाई। सूत्रों के अनुसार सेंसर फिल्म को ‘यूए’ सर्टिफिकेट देने के लिए तभी राजी हुआ जब तीन अन्तरंग दृश्यों पर उसे कैंची चलाने की अनुमति मिली। ये दृश्य बहुत ही छोटे कर दिए गए हैं। करण जौहर ने सेंसर से इसके लिए लड़ाई भी लड़ी। उनका कहना था कि ये दृश्य फिल्म के लिए जरूरी है, लेकिन उनकी एक नहीं चली।
बताया जाता है कि ट्रेलर में दिखाया गया एक दृश्य भी सेंसर ने फिल्म से हटवा दिया है। 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी नजर आएंगे और इस कारण फिल्म का विरोध भी हो रहा है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More