Advertising

पत्रकारिता छोड़ माधवकांत मिश्र बन गए संन्यासी

हरिद्वार। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र अब स्वामी मार्तण्डपुरी के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने धर्मनगरी

Advertisement
हरिद्वार में महानिर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विश्वदेवानंद महाराज से संन्यास की दीक्षा ग्रहण कर ली है। संतजनों ने कहा कि मिश्र को स्वसंन्यास के तहत दीक्षा दी गई है।
सनातन धर्म को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देश के कोने-कोने में पहुंचाने वाले वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्र (66) ने शुक्रवार को गृहस्थ आश्रम छोड़कर संन्यास आश्रम में प्रवेश किया। श्री मिश्र को महानिर्वाणी अखाड़े के संत के रूप में दीक्षा देने के बाद स्वामी विश्वदेवानंद महाराज ने मार्तण्डपुरी नाम दिया। कनखल स्थित श्री यंत्र मंदिर परिसर में आयोजित संन्यास दीक्षा समारोह में महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रघुवंश पुरी ने स्वामी मार्तण्डपुरी का अभिनंदन करते हुए कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति को ईश्वर की कृपा सहज ही प्राप्त हो जाती है। शिवयोगी रघुवंश पुरी ने श्रीमिश्र की ओर से रुद्राक्ष के पौधों को रोपण के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य संतगणों ने भी श्रीमिश्र के पूर्व में किए कार्यों को सराहा और उन्हें संन्यासी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कमलकांत बुतकर ने मिश्र को एक शिशु संन्यासी बताया और कहा कि अब महानिर्वाणी अखाड़े में ही संतगणों के उपदेश वचनों से उनका शिशुपान होगा। अंत में पत्रकार से संन्यासी बने श्री मिश्र ने कहा कि उन्होंने प्रभु की आज्ञा और परिवार के सहयोग से ही यह कदम उठाया है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी शिवप्रेमानंद, ऋषि रामकृष्ण, महंत ललता गिरी, महंत बिल्केश्वरगिरी, महंत महेंद्र सिंह, महंत मोहन सिंह, महंत कमलदास समेत कई संतगण मौजूद थे।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement