बद्दी। दून से आजाद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे दर्शन सिंह सैणी ने रविवार को हनुमान चौक पर जोरदार रैली आयोजित कर अपनी
दर्शन सिंह सैणी ने इस रैली को ‘परिवर्तन रैली’ करार देते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस को इससे समझ लेना चाहिए कि दून की जनता अबउनसे छुटकारा चाहती है। मंच पर हालांकि देश व प्रदेश का कोई बड़ा नेता नहीं था, लेकिन बावजूद इसके जनसभा में आए लोग कार्यक्रम के अंत तक कुर्सियों से चिपके रहे। पहाड़ से आए अनेक लोगों ने स्वयं भी मंच से जोरदार भाषण देकर सैणी के पक्ष में हुंकार भरी। लोक गीतों एवं नाटियों के माध्यम से भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। पहाड़ की जनता के चेहरों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रति रोष साफ झलक रहा था। लोगों ने एक आवाज में दर्शन सिंह सैणी को दून का भावी विधायक कह डाला।
श्रीसैणी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों प्रमुख दलों में भ्रष्टाचार और परिवारवाद फैला हुआ है। यहां कर्मठ व ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं होती। उन्होंने कहा, ‘मैं जनता के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरा हूं। जिस प्रकार रैली में हजारों लोगों की भीड़ जुटी है, उससे यह साबित हो गया है कि जनता अब झूठे वादों से दुखी होकर परिवर्तन चाहती है। यहां भाजपा व कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई लड़ रही है।’
दर्शन सैणी ने कहा कि आज भी दून का पहाड़ी क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित है तथा लोग काले पानी सा जीवन जी रहे हैं। न तो कांग्रेस के 18 साल विधायक रहे लज्जाराम ने यहां की सुध ली और न ही निवर्तमान भाजपा विधायक विनोद चंदेल विकास करा सकीं। अगर यहां विकास हुआ है तो मात्र इन दो परिवारों और उनके चहेतों का ही हुआ।
रैली को मलपुर के प्रधान करनैल सैणी, बीडीसी कृष्णा देवी, दाड़वा की प्रधान सोमा देवी समेत श्री सैणी के कई समर्थकों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाग सिंह सैणी, मलपुर के प्रधान करनैल सैणी, प्रधान सोमा देवी, अनिल पट्टा नाली, देवीदयाल, रामदास, शिवलाल, राजू शर्मा, ईश्वरदास, मेहर चंद, प्रेमचंद नालका, प्रेम सागर शर्मा, डा प्रदीप टिनू, रजत सैणी, सुखविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।