Advertising

किसान वीरेंद्र के खेत में 12 किलोग्राम की मूली

नाहन। सिरमौर जिला के बथाउधार में प्रगतिशील किसान वीरेंद्र ने 12 किलोग्राम की मूली उगाकर सबको हैरान कर दिया। उनके खेत में अन्य मूलियां भी सामान्य से काफी अधिक बड़ी हैं। खेत में प्रयाप्त नमीं रहने और गलीसड़ी देसी खाद का प्रयोग इसका मुख्य कारण माना जा रहा है।

Advertisement

बथाउधार गांव समुद्रतल से लगभग 7 हजार फुट की ऊंचाई पर है। क्षेत्र में काफी नमीं रहती है और मिट्टी भी उपजाऊ है। सूखे की स्थिति में भी लोग यहां अच्छा उत्पादन कर लेते हैं। इस वर्ष भी पिछले करीब पांच माह से वर्षा नहीं हुई है, लेकिन बथाउधार में फसलों की स्थिति लगभग सामान्य है।

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो माह के भीतर इस गांव से करीब 700 क्विंटल मूली चण्डीगढ़ की सब्जी मण्डी में भेजी जा चुकी है। यहां की मूली आर्गेनिक एवं उच्च गुणवत्ता की है। किसान वीरेंद्र के खेत में 12 किलोग्राम तक विकसित यह मूली भी एकदम नरम और सलाद के लिए उपयुक्त है। छायाकार सोमदत्त बथाउ ने यह तस्वीर himnewspost.com के लिए विशेष रूप से भेजी है।

 

Advertisement
 

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement