Advertising

आचार्य चाणक्य के दस प्रमुख सूत्र वाक्य…

चाणक्य (अनुमानतः ईसापूर्व 375 – ईसापूर्व 283)  चंन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। उन्हें ‘कौटिल्य’ नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने नंदवंश का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया था। उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र मौर्यकालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है, जिसमें राजनीति, अर्थनीति, कृषिनीति व सामाजिकता आदि का गहन अध्ययन छिपा है। ‘मुद्राराक्षस’ नाटक के अनुसार चाणक्य का असली नाम विष्णुगुप्त था। विष्णुपुराण व भागवत संस्कृत ग्रंथों में तो चाणक्य का नाम आया ही है, बौद्ध ग्रंथों में भी इनकी कथा बराबर मिलती है। चाणक्य तक्षशिला (रावलपिंडी के पास) के निवासी थे। वे उस समय के एक प्रसिद्ध विद्वान थे। कहते हैं कि चाणक्य राजसी ठाट बाठ से दूर एक छोटी सी कुटिया में रहते थे।

Advertisement

आचार्य चाणक्य के दस प्रमुख सूत्र वाक्य निम्न हैंः

1. भगवान मूर्तियों में नहीं हैं, अनुभूति ही आपका ईश्वर है और आत्मा आपका मंदिर।

2.   दूसरों की गलतियों से सीखें, अपने ऊपर प्रयोग करके सीखने से तुम्हारी आयु छोटी पड़ जाएगी।

3. मूर्ख अपने घर में पूजा जाता है, मुखिया अपने गांव में और विद्वान हर जगह पूजा जाता है।

4. कभी भी अपने रहस्यों को किसी के साथ साझा मत करो, यह प्रवृत्ति तुम्हें बर्बाद कर देगी।

5. जो व्यक्ति शक्ति न होते हुए भी मन से हार नहीं मानता, उसे दुनिया की कोई ताकत परासत नहीं कर सकती।

Advertisement

6.  अधिक सीधा- साधा होना भी अच्छा नहीं, सीधे वृक्ष पहले काट दिए जाते हैं और टेढ़े मेढ़े बच जाते हैं।

7. कामयाब होने के लिए अच्छे मित्रों की आवश्यकता होती है तथा और अधिक कामयाब होने के लिए शत्रुओं की।

8. हारना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई अपनों से हो…और जीतना तब आवश्यक हो जाता है जब लड़ाई स्वयं अपने आप से हो।

9. जो तुम्हारी बात सुनते हुए इधर- उधर देखे, उस पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए।

10. किसी भी व्यक्ति की वर्तमान स्थिति को देख कर उसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, वक्त में इतनी ताकत होती है कि वह एक दिन कोयले को भी हीरा बना देता है।

    (प्रस्तुति- एचएनपी सर्विस)

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement