Advertising

आचार्य रजनीश ‘ओशो’ के दस प्रमुख सूत्र वाक्य–

आचार्य रजनीश ‘ओशो’ (11 दिसम्बर1931- 19 जनवरी 1990) का जन्म भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन शहर के कुच्वाडा गांव में हुआ था। ओशो शब्द लैटिन भाषा के शब्द ओशोनिक से लिया गया है, जिसका अर्थ है सागर में विलीन हो जाना। वे अनुयायियों में 1960 के दशक में ‘आचार्य रजनीश’ और 1970- 80 के दशक में भगवान रजनीश नाम से चर्चित हुए। ओशो एक आध्यात्मिक गुरु थे।  उनके द्वारा समाजवाद, महात्मा गांधी की विचारधारा तथा संस्थागत धर्मं पर की गई अलोचनाओं ने उन्हें विवादास्पद बना दिया था। अपनी देशनाओं में उन्होंने संपूर्ण विश्व के रहस्यवादियों, दार्शनिकों और धार्मिक विचारधाराओं को नवीन अर्थ दिया। ओशो का 19 जनवरी 1990 को पुणे में निधन हुआ।

Advertisement

आप भी पढ़ें ओशो के दस प्रमुख सूत्र वाक्यः

 

1. कोई व्यक्ति चाहे पूरे जगत को जान ले, लेकिन यदि वह स्वयं को नहीं जानता है तो वह अज्ञानी है।

 2. जब प्यार और नफरत दोनों ही न हो, हर चीज साफ और स्पष्ट हो जाती है।

 3. किसी से किसी भी तरह की स्पर्धा की आवश्यकता नहीं है, आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं, खुद को स्वीकार        करिये।

4. सवाल ये नहीं कि कितना सीखा जा सकता है, सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।

5. ठोकरें खाकर भी न संभले तो मुसाफिर का नसीब, वर्ना पत्थरों ने तो अपना फर्ज निभा ही दिया है।

Advertisement

6. जिंदगी में आप जो करना चाहते हैं, जरूर करिये, ये मत सोचिए कि लोग क्या कहेंगे। लोग तो तब भी कुछ कहते हैं जब आप कुछ नहीं करते।

7. अधिक से अधिक भोले, कम ज्ञानी और बच्चों की तरह बनिए, जीवन को मजे के रूप में लीजिए, क्योंकि वास्तव में यही जीवन है।

8. प्रेम की कोई भाषा नहीं होती, प्रेम का फूल मौन में खिलता है। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतरनाद है, प्रेम ही अनाहद नाद है।

9. जीवन कोई त्रासदी नहीं है, ये एक हास्य है, जीवित रहने का मतलब है हास्य का बोध होना।

10. यहां कोई भी आपका सपना पूरा करने के लिए नहीं है, यहां हर कोई अपनी तकदीर बनाने में लगा है।

 प्रस्तुतिः एचएनपी सर्विस

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement