मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम उन कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल है, जिन्होंने यहां अपना करियर खुद बनाया है। अपने दमदार अभिनय
गैंगस्टर, फैशन, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई, तनु वेड्स मनु जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी का नमूना पेश कर कंगना ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। फिल्म क्षेत्र के कई पुरस्कार जीत चुकी कंगना को फैशन में उनके द्वारा निभाई गई भूमिका के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है।
कंगना का मानना है कि राज 2, काइट्स, नो प्रॉब्लम, डबल धमाल और रॉसकल्स जैसी फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर पर कोई प्रभाव नहीं डाला है। वे कहती हैं- मुझे अपनी किसी फिल्म के लिए अफसोस नहीं है। हम स्वतंत्र महिलाएं हैं, जिन्हें अपना घर खुद चलाना होता है। हमें हर वक्त अपने पसंद का ही काम मिले ऐसा संभव नहीं है।
कंगना की आने वाली फिल्में क्वीन, रज्जो और रिवॉल्वर रानी महिला चरित्रों पर केन्द्रित हैं। क्वीन में कंगना दिल्ली की भोली भाली लड़की का तो रज्जो में डांसर और रिवॉल्वर रानी में डकैत व राजनीतिज्ञ का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में मिलने से मुझे खुशी होती, क्योंकि इनमें अपना टैलेंट दिखाने करने का मौका मिलता है। कंगना अपनी आने वाली फिल्म ‘कृष 3’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वे ‘कृष 3’ में एक सुपरवुमन का किरदर निभा रही हैं। इस फिल्म में रितिक रोशन, विवेक ओबेरॉय और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More