बद्दी। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुआं और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजिज ने हिमाचल प्रदेश के वर्ष 2014-15 बैच के
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शिक्षण के साथ- साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को सर्वोच्च मानते हुए यह भी निर्णय लिया गया है कि छात्रों को संयुक्त प्लेसमेंट कार्यक्रम में साक्षात्कार के लिए जाने- आने का खर्चा और रात्रि ठहराव की व्यवस्था भी विश्वविद्यालय स्वयं वहन करेगा।
उप कुलपति ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश के बड़ी संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा हाल ही में हुए संयुक्त प्लेसमेंट कार्यक्रम में प्रदेश के करीब 200 विद्यार्थी स्लेक्ट हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में गत वर्ष एल एंड टी, सैप लैबज, मेडिसन स्ट्रीट, आईबीएम, रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड, युनाइटिड स्पिरिट्ज, जेएसडब्ल्यु स्टील, बजाज मोटर्ज और ओबेरॉय होटल्ज जैसी दुनिया की 129 प्रसिद्ध कंपनियों ने छात्रों के प्लेमेंट के लिए दस्तक दी है।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उप कुलपति ने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आने वाला समय काफी लाभदायक रहने वाला है। नेसकॉम के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार वर्ष 2020 तक इंजीनियरिंग सेक्टर में 25 लाख इंजीनियरों, एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया सेक्टर में 12 लाख एनीमेटरों और हॉस्पीटेलिटी सेक्टर में 10 लाख उच्च शिक्षित वियार्थियों की आवश्यकता पड़ेगी।
उप कुलपति ने हिमाचल प्रदेश की सभी तकनीकि संस्थाओं को आमंत्रित करते हुए कहा कि वे अपने प्रतिभाशाली इंजीनियरिंग के छात्रों को इस संयुक्त प्लेसमेंट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें ताकि यहां के विद्यार्थी भी बड़ी कंपनियों में अपना कैरियर बना सकें।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More