कुल्लू। वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का औचक निरीक्षण काफी महंगा पड़ा। गणतंत्र
ठाकुर सिंह भरमौरी ने वहां सभी वार्डों का निरीक्षण किया और चरमराई सफाई व्यवस्था का नजारा अपनी आंखों से देखा। अस्पताल के शौचालय गंदगी से अटे पड़े थे। नए भवन के कई शौचालयों में ताले लटके थे। इस दौरान मरीजों ने मंत्रीजी को अस्पताल में हाल ही में चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक महिला की हुई मौत की कहानी भी सुनाई। अस्पताल प्रशासन इस कुव्यवस्था के लिए कई तरह की सफाई देता रहा, लेकिन मंत्रीजी अब तक खीझ चुके थे और उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को खूब लताड़ लगाई।
उल्लेखनीय है कि सरकारी लापरवाही के कारण क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्वास्थ्य व्यवस्था दिन प्रतिदिन बद से बदतर होजी जा रही है। यहां डॉक्टरों की भारी कमी चल रही है। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों के अधिकांशतः छुट्टी पर या प्रशिक्षण शिविरों में व्यस्त रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुल्लू में यह स्थिति पिछले कई वर्षों से है। स्थानीय लोगों ने सरकार से कई बार आग्रह किया कि इस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सामान्य किया जाए, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More