बद्दी। सोलन जिला में दून विधानसभा क्षेत्र के तहत मानपुरा में कबीर जयंती समारोह में दलितोत्थान, रूढ़िवाद और
केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनका अनुसरण करते हुए रूढ़िवादिता को समाप्त कर समाज में समरसता का माहौल तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने एक साल के कार्यकाल में समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। दिल्ली में 192 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अंबेदकर अध्ययन केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें अनुसंधान इत्यादि की सुविधा होगी। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये से अंबेदकर राष्ट्रीय संस्थान का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में सिर पर मैला ढोने की प्रथा को समाप्त किया जा रहा है तथा इस कार्य से जुड़े सफाई कर्मचारियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीर का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार इस वर्ष अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण के लिए 2915 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिर पर मैला ढोने की प्रथा पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है तथा प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं, जिनका लाभ इनको मिल रहा है।
लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो वीरेंद्र कश्यप ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि आरक्षण की जरूरत ही न पड़े। उन्होंने कहा कि दलितों के बच्चों को संविधान के अनुसार सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। सरकार इस वर्ग के मेधावी छात्रों को छात्रवृत्तियां प्रदान कर रही है। उन्होंने मानपुरा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
समारोह में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक तालमेल कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद, उपाध्यक्ष भगवान दास चौधरी व होशियार सिंह पराशर, तालमेल कमेटी के महासचिव जगदीश सिंह और कंबीरपंथी सुधार सभा के महासचिव केडी तनवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। दून के विधायक चौधरी राम कुमार, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, अर्की के विधायक गोविंद शर्मा, कसौली के विधायक डा. राजीव सहजल, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, तहसीलदार बद्दी केशव राम कोली, तहसीलदार नालागढ़ देवराज भाटिया, लघु किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार सहित प्रदेश भर से आए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More