Advertising

विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को, आचार संहिता लागू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव 9 नवंबर को कराया जा रहा है। राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने वीरवार को इसकी घोषणा की। पूरे प्रदेश में एक ही दिन में मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए VVPAT  का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीरवार को नई दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 16 अक्तूबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों नामांकन पत्र भरने की तिथि 23 अक्तूबर तय की गई है। 24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी, जबकि 9 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 18 दिसंबर को कराई जाएगी। 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 35 सीटों का आंकड़ा जुटाना जरूरी होता है। प्रदेश में मतदाता सूचियों को अंतिम रूप देने का कार्य चल रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में वर्ष 2012 में 7252 पोलिंग बूथ थे, जो अब बढ़कर 7521 हो गए हैं। पोलिंग बूथ पूरे राज्य में धरातल मंजिल पर होंगे, जिसमें विशेष लोगों के लिए रेम्प की व्यस्था होगी।

सभी प्रत्याशियों को शपथपत्र भरकर देना होगा। यदि कोई जानकारी अधूरी पाई गई तो RO नोटिस देकर पूरी सूचना मांगेंगे। अधूरी सूचना पर नामांकन पत्र रद्द किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एक प्रत्याशी चुनाव के दौरान केवल 28 लाख रुपये तक प्रचार पर खर्च कर सकेगा है। पेड न्यूज पर पूरी नजर रखी जायेगी। विज्ञापन के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी। सभी स्थानों पर आयोग द्वारा वीडियोग्राफी की जाएगी ताकि हर स्थिति पर नजर रखी जा सके।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement