Advertising

यह पत्रकार नहीं, व्यवस्था की मौत है…

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के पत्रकार रविंद्र ठाकुर का शव दिल्ली के बाराखंबा थाने में पड़ा है। पुलिस रविंद्र के परिजनों का इंतजार कर रही है ताकि उनका पोस्टमार्टम कराया जा सके। सत्ताधीशों को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि समाज और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एक शख्स आज व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता हुआ जान पर खेल गया।     

Advertisement

नई दिल्ली। सत्ता और मीडिया घरानों का नापाक गठबंधन आज मीडिया कर्मियों के लिए जानलेवा साबित होता जा रहा है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के मीडिया कर्मी रविंद्र ठाकुर पिछले 13 वर्षों से न्याय की आस में यहां HT कार्यालय के सामने धरने पर बैठे रहे। बीती रात हमेशा की तरह वे धरनास्थल पर सोये, लेकिन प्रातः नहीं उठ पाए। सत्ता और समाज की संवेदनहीनता ने उन्हें अंततः सदा के लिए खामोश कर दिया।

मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के पत्रकार रविंद्र ठाकुर का शव दिल्ली के बाराखंबा थाने में पड़ा है। पुलिस रविंद्र के परिजनों का इंतजार कर रही है ताकि उनका पोस्टमार्टम कराया जा सके। सत्ताधीशों को शायद इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि समाज और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एक शख्स आज व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता हुआ जान पर खेल गया।     

हिंदुस्तान टाइम्स ने वर्ष 2004 में लगभग 400 कर्मियों को एक झटके में सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया था, जिनमें रविंद्र ठाकुर भी शामिल थे। इसके बाद शुरू हुई न्‍याय की जंग। इस दौरान रविंद्र ने अपने कई साथियों को बदहाल हालत में असमय दुनिया छोड़ते हुए देखा। इनके कुछ साथियों ने तो खुदकुशी करने जैसे कदम तक उठा लिए। अपने कई साथियों की अर्थियों को कंधा देने वाला यह शख्‍स खुद इस तरह इस दुनिया से रुखसत होगा, शायद ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा होगा।

रविंद्र ठाकुर पिछले 13 वर्षों से हिंदुस्तान टाइम्स के कार्यालय के सामने न्याय के लिए धरने पर बैठे थे। न संस्थान ने उनकी सुध ली और न ही सत्ता और न्यायिक व्यवस्था ने। कोई कुछ खिला देता तो खा लेते अन्यथा भूखे पेट सो जाते। वे जिंदा रहने के लिए आसपास के दुकानदारों और कुछ जानने वालों के रहमोकरम पर थे। बीती रात भी वे हमेशा की तरह सोये, लेकिन प्रातः नहीं उठ पाए।

लोकतंत्र का चौथा खंबा आज एक यक्ष प्रश्न लिए खड़ा है कि सत्ता और मीडिया घरानों का नापाक गठबंधन मीडिया कर्मियों को आखिर कब तक इस तरह लीलता रहेगा?

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement