Advertising

बंजार में मकान जलकर राख- देखें वीडियो

कुल्लू। कुल्लू जिला में बंजार उपमंडल के तहत ओडीधार गांव में बुधवार को अचानक आग लग जाने से एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है। किसी भी जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Advertisement

बलाडाड़ पंचायत के तहत यह ओडीधार गांव बंजार उपमंडल मुख्यालय के बिल्कुल निकट है। मंगलवार दोपहरबाद पहले इस रिहायशी मकान की छत से धुएं का बादल सा उठता नजर आया। उसके बाद लोगों ने जैसे ही मकान से आग की लपटें उठती देखीं, वे तुरंत दौड़े चले आए। ग्रामीणों ने स्वयं ही कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया और उसे साथ लगते मकानों तक फैलने से रोक लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंचती, आग पर नियंत्रण पा लिया गया था।

बंजार के उपमंडल अधिकारी एमआर भारद्वाज ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रभावितों को उचित राहत प्रदान की जाएगी।  

Advertisement
दौलत भारती

Daulat Bharti is a senior journalist and writer from kullu.

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement