उत्तरकाशी। वैदिक हिंदू संस्कृति का आकर्षण स्पेन के एक विवाहित जोड़े को फिर से विवाह रचाने के लिए उत्तरकाशी खींच लाया। उन्होंने यहां शहर से सात किमी
स्पेन के लापामा आईलैंड निवासी एदगार (42) व जोआ (32) ने शुक्रवार नेताला में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधे। एदगार स्पेन में एक कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि जोआ पेशे से नर्स हैं। नैताला में शिक्षक कृष्णानंद बिजल्वाण ने अपने घर पर दोनों की मेजबानी की। विवाह समारोह के लिए घर के बाहर वेदी सजाई गई थी। वर-वधु के वेदी पर पहुंचने के साथ ही पंडित रविंद्र प्रसाद भट्ट ने मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्म शुरू की। दोनों ने अग्नि के फेरे लेकर सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया। स्थानीय युवक आमोद पंवार ने वधु बनी जोआ का भाई बनकर कन्यादान किया। स्पेनी जोड़े के साथ आए मनेलो, अमालिया, रोज व हैंक विवाह के अनूठे तरीके से अभीभूत नजर आए। विवाहित जोड़े ने बताया कि दोनों ने अपने धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया था, लेकिन हिंदू विवाह पद्धति से आकर्षित होकर उन्होंने हिंदू परंपरा के मुताबिक दोबारा शादी का फैसला लिया। जोआ और एदगार विवाह करने 31 अक्टूबर को उत्तरकाशी पहुंचे थे। वे 11 नवंबर को स्पेन लौट जाएंगे। हिंदू परंपरा से विवाह करने पर दोनों बहुत खुश हैं।