Advertising

सड़क दुर्घटनाओं से थर्राया हिमाचल, 39 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तीन बड़ी सड़क दुर्घटनाओं ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। इन दुर्घटनाओं में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

Advertisement
 

शिमला जिला में ठियोग उपमंडल के बजरोली में शनिवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस (एचपी 42-0958) के गहरी खाई में लुढ़क जाने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 20 के करीब यात्री घायल हैं।

यह अभागी बस शनिवार सुबह शिमला से थरोच की ओर जा रही थी कि अचानक बजरोली के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि दो अन्यों ने बाद में दम तोड़ा। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।

सड़क दुर्घटना की एक दुखद खबर किन्‍नौर से आई है, जहां बारात से भरी एक बोलेरो कैंपर खाई में गिर गई, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। किन्‍नौर जिला के छोटा खंबा के पास यह हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे। एक व्यक्ति ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। सभी लोग दुल्हन को भावा के बेई गांव में विदा कर लौट रहे थे। मृतकों में एक दुल्हन का भाई भी शामिल है। हादसे का शिकार हुए लोगों में अधिकांश बड़ा खंबा इलाके के थे। दो लोग शिगरचा गांव के, एक गड़सू व एक शिमला से बताया जा रहा है।

इससे पूर्व गत शुक्रवार को चंबा के सलूणी में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से अधिक अन्य घायल हैं। यह बस सलूणी उपमंडल के संघणी से डल्हौजी जा रही थी कि शाम को करीब पांच बजे चौहड़ा डैम के पास करीब सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इसमें 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने बाद में दम तोड़ा।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इन सड़क दुर्घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।  

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement