Advertising

आंदोलनकारी मजदूरों पर इंटक का घातक हमला

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना शौंगठोंग में मजदूरों का पिछले 70 दिनों से चला आ रहा आंदोलन अब सत्ता के साथ सीधे टकराव की ओर बढ़ने लगा है। आंदोलनकारी मजदूरों के कैंप पर मंगलवार को कांग्रेस से जुड़े संगठन इंटक ने पहले पथराव किया और फिर लोहे की राड़ और डंडों से मजदूरों पर हमला बोल दिया। एक मजदूर मदन भंडारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisement

शौंगठोंग परियोजना में पिछले तीन माह के बकाया वेतन और श्रम कानूनों को लागू करने की मांगों को लेकर यह आंदोलन मजदूर संगठन सीटू के नेतृत्व में चल रहा है। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष विहारी सेवगी ने आरोप लगाया है कि मजदूरों पर यह हमले सरकार के इशारे पर हो रहे हैं। प्रशासन में परियोजना क्षेत्र में धारा 144 लगा रखी है। आंदोलनकारियों की धरपकड़ चल रही है।

सीटू नेताओं ने बताया कि इंटक के हमले के समय कैंप में मजदूर अधिक नहीं थे अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी घट सकती थी। सीटू ने इस हमले की शिकायत स्थानीय पुलिस स्टेशन में की, लेकिन कथित सरकारी दवाब के कारण पुलिस देर शाम तक भी मामला दर्ज करने से कतराती रही।    

सीटू से जुड़े मजदूरों- रमेश, रियान, मदन भण्डारी, विकास आदि ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मंगलवार दिन के करीब दो तीन बजे इंटक के जिला अध्यक्ष मान चन्द नेगी, प्रदेश सचिव कुलवंत नेगी और  हरीश, सुनील, ज्ञान चन्द, सोमेश्वर व हितेश आदि करीब 35-40 लोगों ने पहले तो रल्ली लेबर कैंप पर पथराव किया और उसके बाद कैंप में घुसकर लोहे की राड़ और लाठियों से उनकी पिटाई की। घटना के समय वे (रमेश, रियान,  मदन भण्डरी व विकास) सहित केवल 56 लोग ही कैम्प में थे। मदन भण्डरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया।

सीटू के राज्य उपाध्यक्ष विहारी सेवगी और करछम- वांगतू व बास्पा परियोजना वर्कर्स यूनियन के प्रधान जीवन नेगी और प्रेस सचिव अनुप नेगी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की कि हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने एक बयान में कहा कि शौंगठोंग परियोजना के सैकड़ों कामगार अपनी जायज मांगों को लेकर गत दो मास से भी अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान कराने के बजाए कांग्रेस पार्टी के कुछ पदाधिकारी तो सीटू को ईंट का जबाब पत्थर से देने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों पर हमले सरकार के इशारे पर ही हो रहे हैं। जनता द्वारा चुनी गई सरकार का मजदूरों से यह व्यवहार दुर्भाग्यूर्ण है।

पत्रकारों ने इस मामले में किन्नौर के पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा से बात की तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement