Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
चिड़गांव में भीषण अग्निकांड, सौ से अधिक घर राख - Himnewspost

Advertising

चिड़गांव में भीषण अग्निकांड, सौ से अधिक घर राख

शिमला। चिड़गांव तहसील के तहत तांगणू गांव बीती रात भीषण अग्निकांड में जल कर राख हो गया और सैकड़ों लोग बर्फीले बियावान में बेघर हो गए। इस अग्निकांड में गांव के सौ से अधिक घर पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि एक दर्जन से अधिक मवेशियों के भी जिंदा जल जाने की सूचनाएं हैं।

ग्रामीणों के अनुसार आग रात करीब 12 बजे नम्बरदार के घर से लगी और लकड़ी के मकानों में इतनी तेजी से फैली कि सारा गांव देखते ही देखते स्वाह हो गया। यह गांव फायर ब्रिगेड की पहुंच से दूर था और हर ओर बर्फ ही बर्फ होने के कारण आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था भी नहीं हो पाई। लोग बेबस अपने घरों को जलता हुआ देखते रहे। बताया जाता है कि कम बहुत लोग ही अपने घरों से कुछ सामान सुरक्षित निकाल पाए। अधिकांश गृह स्वामियों का सब कुछ आग की भेंट चढ़ गया।

रोहड़ू के उपमंडल अधिकारी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। बेघर हुए लोगों को तिरपालें व कंबल सहित नकद राहत राशि बांटी जा रही है।  

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement