मुंबई। हॉलीवुड के गंजे स्टार विन डीज़ल के साथ बॉलीवुड की स्टार दीपिका पादुकोण की जोड़ी। जी हां, भारत में हॉलीवुड की फिल्म ‘XXX – रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ की चर्चाओं का मुख्य कारण यही है। खुफिया एजेंट ज़ेंडर केज उर्फ ट्रिपल एक्स 2005 के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापस आ गया है और दिलचस्प बात ये है कि यह फिल्म दुनिया में सबसे पहले भारत में ही रिलीज हो रही है। इन दिनों विन डीजल और दीपिका पादुकोण यहां फिल्म के प्रचार में जुटे हैं।
फिल्म के मुख्य अभिनेता विन डीज़ल की इमेज ‘फास्ट एंड फ्युरिस‘ फिल्म फ्रेंचाईजी से बन चुकी है और उनके उस किरदार का एक अलग अंदाज है, जो विन के चाहने वालों को बहुत पसंद है। वे ‘XXX – रिटर्न ऑफ जेंडर केज‘ में भी उसे यही उम्मीद कर रहे हैं।
फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरदार काफी अहम है। यह पहली बार है कि किसी भारतीय अभिनेत्री को किसी प्रमुख हॉलीवुड फ़िल्म में लीड रोल मिला है। दीपिका ने अपने रोल को ठीक ठाक निभाया है।
फिल्म में पानी पर मोटरसाईकिल चलाने का एक दृश्य है जो बहुत पहले जैकी चैन की एक फिल्म में देखा गया था, लेकिन इस फिल्म में यह दृश्य बेहतर और मज़ेदार बना है। अभी देखना यह है कि विन डीजल की ‘फास्ट एंड फ्युरियस‘ सिरीज’ के एक्शन दृश्यों के मुकाबले यह फिल्म कहां टहरती है?
फिल्म में सरप्राईज़ पैकेज हैं ब्राजील के जानेमाने फुटबॉल खिलाड़ी नेमार। यही नहीं इस फिल्म में सेमुअल एल जैक्सन, आईस क्यूब जैसे हॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने भी कैमियो किया है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More