Advertising

शिमला नगर निगम में पहली बार लाभ का बजट

शिमला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) शासित नगर निगम शिमला ने अब तक के इतिहास में पहली बार लाभ का बजट पेश किया, जिसमें तमाम खर्चे निकाल कर 4453. 50 लाख रुपये की अतिरिक्त आय दिखाई गई है। नगर निगम के महापौर संजय चौहान द्वारा बुधवार को वर्ष 2017-18 के लिए प्रस्तुत बजट में कुल 40167. 27 लाख रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है, जिसमें 35713.77 लाख का खर्चा आएगा, जबकि 4453.50 लाख रुपये का लाभ होगा। 

Advertisement

बजट में निगम ने अपने सभी कर्मचारियों को एक-एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का भी फैसला लिया है। सरकार से एक बार फिर 733 रिक्त पदों को भरने के लिए मंजूरी मांगी गई है। बजट में शहर के लोगों को सस्ता खाना उपलब्ध कराने के लिए ‘नगर निगम थाली योजना’ शुरू करने की घोषणा की गई है। हर वार्ड में एक जिमखाना खोला जाएगा। 

नगर निगम में माकपा के वर्तमान काल का यह अंतिम बजट था, जिसमें विपक्ष के किसी भी सदस्य ने कोई हंगामा नहीं किया। कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों ने भी शांतिपूर्वक बैठ कर बजट भाषण सुना और मेजें थपथपा कर बजट का स्वागत किया। शहर की आम जनता ने भी बजट की सराहना की है।  

निगम के मेयर संजय चौहान ने बजट पेश करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2012 में जब उन्होंने मेयर का पदभार संभाला था तो निगम की स्थिति बेहद दयनीय थी। कर्मचारियों को वेतन और पेंशन देने के लिए भी धन उपलब्ध नहीं था, लेकिन आज निगम की वित्तीय स्थिति इतनी मजबूत है कि आने वाले समय में निगम को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह सब निगम के सभी पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से ही संभव हो सका है। संजय चौहान ने यह भी कहा कि “निगम के खजाने में यह धन आम जनता की जेब से निकल कर आया है। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि यह धन जन सुविधाओं और रोजगार के माध्यम से वापस आम जनता के पास जाए।”

 नगर निगम के उप महापौर टिकेंद्र सिंह पंवर ने अपने संबोधन में कहा कि बजट में शहर के लिए बहुत आगे का विजन रखा गया है। शिमला की जनता के सहयोग से उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप शहर को स्मार्ट सिटी की फेहरिस्त में शामिल करने के लिए निगम ने जो प्रयास किया था, उसमें सफलता मिली है। इसके लिए निगम को अब प्रदेश सरकार से भी सहयोग की अपेक्षा है।   

        

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement