धर्मशाला। कांगड़ा जिला में ढलियारा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई और 51 अन्य घायल हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिस कारण मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की भी आशंका है।
पंजाब के अमृतसर से आई इस अभागी बस में 62 श्रद्धालु सवार थे, जो यहां चिंतपूर्णी और ज्वालाजी आदि मंदिरों के दर्शनों के लिए आए थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह करीब 11.30 बजे हुआ। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चीखो पुकार मच गई। लोग सहायता के लिए तुरंत मौके पर पहुंचे तो हर ओर लाशें और घायलों को देख कर सहम गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों का देहरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More