बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में किशनपुरा पंचायत के गांव गुरूमाजरा में संजीवनी वैल्फेयर ट्रस्ट एवं दृष्टि आई
चिकित्सक दल के प्रमुख डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र में काला मोतिया के ज्यादा मरीज है। जांच के दौरान बीस लोगों की आंखों में काला मोतिया होने के मामले सामने आए हैं। इन लोगों को आप्रेशन के लिए अस्पताल बुलाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को आंखों की बीमारियों से बचाव के भी टिप्स दिए।
संजीवनी वैल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष योगराज भाटिया, उपाध्यक्ष देवी राम, नरेश कुमार, भूपेश कुमार आदि ने बताया कि इस कैंप में 210 लोगों की आंखों की जांच की गई। बीस लोगों में काला मोतिया होने की पुष्टि हुई है। इन सभी रोगियों की आंखों के ट्रस्ट एवं दृष्टि आई अस्पताल के सौजन्य से मुफ्त आप्रेशन किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रस्ट हर वर्ष इसी प्रकार कैंप आयोजित करेगा।
शिविर के दौरान संजीवनी वैल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष योगराज भाटिया, देवीराम पंच, किशनपुरा पंचायत के प्रधान रामसिंह सैणी, जोगिंद्रा बैंक के पूर्व चेयरमैन संजीव कौशल, सरबन सिंह, जीतराम, जयपाल, चेतराम, मोहन लाल, रणेश, मुकेश कुमार, पूर्व पंच किशनदास, नूरअली, गुरदयाल सिंह ठाकुर, गुरबाक्श सिंह और ब्रिज लाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More