मंडी (गोहर)। मंडी जिला में सराज हलके के बगस्याड़ में वन विभाग ने एक बागवान के सेब के 800 वृक्षों पर आरी
वन विभाग के करीब 80 कर्मचारियों ने गत दिवस पुलिस व राजस्व विभाग की देखरेख में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पेड़ काटने के बाद विभाग ने जमीन के चारों ओर बाड़बंदी कर उस पर कब्जा कर लिया। हाथों से संवारे सेब के बागीचे को आंखों के सामने उजड़ता देख बौखलाहट में रमेश कुमार अधिकारियों से उलझ भी पड़ा, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। अधिकारियों का कहना था कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
नाचन वनमंडल के डीएफओ राहुल एम रहाणे ने मीडिया को बताया कि रमेश कुमार ने करीब 12 बीघा वन भूमि पर अवैध कब्जा कर वहां सेब का बगीचा तैयार किया था। इस मामले में उसके खिलाफ हाईकोर्ट में अभियोग चल रहा था। हाईकोर्ट ने सेब के वृक्षों को काट कर वहां नए पेड़ लगाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More