Advertising

क्या धूमल और सत्ती को अपनों ने हराया?

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की, लेकिन पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती आश्चर्यजनक रूप से हार गए। मतगणना के अंतिम दौर में पहुंचने तक भाजपा कुल 68 सीटों में से 42 सीटें जीत चुकी थीं, जबकि कांग्रेस मात्र 22 सीटों पर ही सिमट गई। चार सीटें अन्यों के हिस्से में जाती दिख रही हैं, जिसमें तीन निर्दलीय और एक सीट पर सीपीआई- एम का कब्जा हुआ है।

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में करीब 25 वर्षों बाद सीपीआई-एम विधानसभा पहुंचने में कामयाब हुई है। सीपीआई-एम के पूर्व राज्य सचिव राकेश सिंघा ही पूर्व में शिमला शहरी सीट से जीते थे, जबकि इस बार वे ठियोग से जीते हैं। ठियोग की यह सीट कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स के चुनाव नहीं लड़ने से खाली हुई थी।

हिमाचल प्रदेश में पिछले करीब 30 वर्षों से कांग्रेस और भाजपा बारी- बारी सत्ता पर काबिज होती रही हैं। भाजपा ने यहां एक बार फिर कांग्रेस से सत्ता छीन ली है। इसे यह भी कहा जा सकता है कि भाजपा ने सत्ता में अपनी बारी संभाल ली है।  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव में एक बड़ी खबर यह रही कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल चुनाव हार गए और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। इन दोनों की पराजय को पार्टी की अंदरूनी राजनीति का परिणाम माना जा रहा है। मतदान के बाद भाजपा का ही एक धड़ा काफी मुखरता से इन दोनों की हार की भविष्यवाणी कर रहा था।

भाजपा हाईकमान से लेकर प्रदेश में भी पार्टी का एक धड़ा केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रयासरत रहा। इसी कारण राज्य में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को हाशिए पर धकेलने के लिए काफी मेहनत की गई और उन्हें इसमें कामयाबी भी मिली। धूमल व सत्ती के हारने से भाजपा के एक बड़े भाग में निराशा देखने को मिल रही है। संगठन में जेपी नड्डा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कसरत शुरू हो गई है। वैसे वरिष्ठ भाजपा नेता जयराम ठाकुर का नाम भी इस पद के लिए लिया जा रहा है।

  

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement