Advertising

नेपाल ने ओढ़ा लाल आवरण

नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल ने अंततः पूर्ण रूप से लाल आवरण ओढ़ लिया। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी सेंटर) गठबंधन ने संसदीय और प्रांतीय चुनावों में जबरदस्त जीत दर्ज की है। लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहे नेपाल को इससे राहत मिल सकती है।

Advertisement

नेपाल में इस शानदार जीत के तुरंत बाद ही इन दोनों कम्युनिस्ट पार्टियों ने आपस में विलय को लेकर भी चर्चाएं शुरू कर दी हैं। हालांकि जानकारों का मानना है कि विलय पर अमल आसानी से नहीं हो पाएगा। इसमें अभी काफी पेंच हैं।    

कम्युनिस्ट पार्टियों के गठबंधन ने नेपाली संसद के निचले सदन (प्रतिनिधि सभा) की 165 में से 116 पर जीत दर्ज की है। ये सभी एकल सीट वाले क्षेत्र हैं। यहां गठबंधन को 46.91 प्रतिशत वोट मिले हैं, जिससे आनुपातिक प्रतिनिधित्व वाली 110 सीटें तय होंगी। संसद के उच्च सदन (राष्ट्रीय सभा) की कुल 59 सीटें हैं, जिनमें से तीन सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत करेंगे, जबकि बाकी सीटों का निर्वाचन सात प्रांतों से होगा, जिसमें छह सीटों पर कम्युनिस्ट गठबंधन ने जीत दर्ज की है और उसे प्रांतीय असेंम्बली की कुल 241 सीटें मिली हैं, जबकि 41 सीटें नेपाली कांग्रेस और 47 सीटें अन्यों को मिली हैं।

मधेसियों का विरोध नरमः नेपाल के तराई में रहने वाले मधेसियों के संगठनों में कम्युनिस्टों के प्रति विरोध भी इस बीच कुछ कम हुआ है। इस चुनाव में प्रमुख मधेसी पार्टियों- राष्ट्रीय जनता पार्टी और संघीय समाजवादी पार्टी ने एक- दूसरे को नुकसान पहुंचाया। पिछले दिनों चीन के राजदूत जब नेपाल आए थे तो मधेसी संगठनों के कुछ नेता भी अपने मुद्दे लेकर उनसे मिलने गए और वहां से कथित रूप से संतुष्ट होकर लौटे थे।      

नेपाल में राजनीतिक अस्थिरताः नेपाल में वर्ष 2008 में संघीय लोकतांत्रिक गणतंत्र नेपाल की स्थापना के बाद से देश विखंडित जनादेश के चलते अब तक 10 प्रधानमंत्री देख चुका है। इससे पूर्व माओवादियों के हिंसक आंदोलन ने भी देश में अशांति का माहौल बनाए रखा। वर्ष 2015 में आए भूकंप ने भी नेपाल को बुरी तरह तबाह किया।

भारत- नेपाल संबंधों पर नजरः नेपाल के संसदीय चुनावों के बाद सभी की नजरें भावी भारत- नेपाल संबंधों पर लगी हुई है। नेपाल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से भारत से जुड़ा हुआ है। प्रमुख वामपंथी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री- केपी ओली और पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड दोनों ही इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन चीन के साथ इनकी नजदीकियां भी किसी से छिपी नहीं है। शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस की निवर्तमान सरकार भारत समर्थक थी। क्या नेपाल की नई सरकार अपने दो ताकतवर पड़ोसी देशों भारत और चीन के साथ संतुलन बनाकर चल पाएगी?

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement